बासोपट्टी में कट्टा के साथ 3 गिरफ्तार
मधुबनी, जून 24 -- हरलाखी। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन लोगों के पास से अवैध देसी कट्टा के अलावे तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना की पुलिस संध्या गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बीरपुर गांव स्थित मोड़ वाला चौक स्थित बगीचा के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कार्तिक भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे।उनमें से एक के हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.