कोडरमा, फरवरी 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बासोडीह हटिया मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मैदान में एकत्रित होकर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्षों ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित और कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, अनुश्रवण समिति सदस्य मनोज भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.