कोडरमा, नवम्बर 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शनिवार को सतगावां प्रखंड के बासोडीह पंचायत भवन में "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति उत्साहजनक रही और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लगातार लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक, अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, पंचायत की मुखिया अनिता देवी तथा 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री बड़ाईक ने कहा कि 21 से 28 नवंबर तक पूरे जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर प्रत्येक नागरिक को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.