बासोडीह बाजार से युवक लापता, परिजनों ने थाने में लगाई गुहार
कोडरमा, जून 14 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारडीह निवासी 26 वर्षीय युवक नीतीश कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिजन चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों के अनुसार, नीतीश कुमार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे किसी काम से बासोडीह बाजार गया था। बाजार जाने के बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने संभावित स्थानों तथा परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- घर से घूरपुर जाने की बात कह कर निकला युवक लापता युवक के लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। इस संबंध में परिजनों ने सतगावां थाना में लिखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.