जौनपुर, जनवरी 6 -- मछलीशहर। मछलीशहर के वासु अग्रहरि को मॉडलिंग के क्षेत्र में जौनपुर गर्व रत्न सम्मान मिला है। गोल्डन ब्लॉसम होटल लखनऊ में रविवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। अवार्ड कैलेंडर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड और राजनीतिक क्षेत्र से सेलिब्रिटियों का तांता लगा रहा। वासु को उक्त पुरस्कार एक्ट्रेस चाहत पांडेय, नव्या एवं मुख्य अतिथि बीजेपी युवा नेता राहुल गुप्ता के हाथों से प्राप्त हुआ। इस इवेंट में देश भर के लोग सम्मिलित होते हैं और उनकी प्रतिभा के अनुसार उनका सम्मान होता है, उनको मंच मिलता है। इसी क्रम में जौनपुर से वासु अग्रहरि ने अपनी प्रतिभा के दम पर जौनपुर गर्व रत्न का सम्मान हासिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.