बासुदेव वर्मा का कांग्रेस से इस्तीफ़ा, बिना पार्टी के करेंगे समाजसेवा
गिरडीह, सितम्बर 24 -- बिरनी,प्रतिनिधि। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र भेज कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से लेकर अबतक पार्टी ने जो भी दायित्व दिया उसे जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन किया और अब वह बिना कोई पार्टी में रहे समाजसेवा करेंगे। बता दें कि वर्मा ने वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर बगोदर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। जानकारी के अनुसार बासुदेव वर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं एवं लंबे तक भाजपा में भी अपनी सेवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1977 में आरएसएस से जुड़ा एवं सिवान से प्राथमिक वर्ष का प्रशिक्षण लिया। उस दौर में व्यवस्था नहीं रहने के बावजूद मोटरसाइकिल से गांवों का भ्रमण कर पार्टी के लिए काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.