समस्तीपुर, मई 29 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर गांव के वार्ड 2 में एक बार फिर गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर को दोबारा निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लोगों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग उस घर के नजदीक से होकर गुजर रहे थे तो देखा कि उस घर के आगे और पीछे के गेट का ताला टूटा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कल्याणपुर थाना को देते हुए गृह स्वामी को भी अवगत कराया।

घटना की जानकारी वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि घर के लोग दिल्ली सहित अन्य दूसरे राज्य में रहते हैं। स्व. मिथिलेश सिंह के पुत्र विनीत कुमार सिंह सेना के जवान हैं। वहीं घर के अन्य सदस्य भी बाहर ही रहते हैं। चोरी की घटना की सूचना फोन के द्वारा उन्हें दे द...