धनबाद, मार्च 22 -- लोयाबाद थाना क्षेत्र के बासदेवपुर स्थित कोल डंप में शुक्रवार की देर रात 10 से 12 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर पीसी मशीन से दो हैवी बैटरियां निकाल लीं। शनिवार को सीआईएसएफ के सर्च अभियान में दोनों बैटरियां झाड़ियों से बरामद कर ली गईं। घटना के संबंध में गार्ड ने बताया कि सभी अपराधी हथियारों से लैस थे। आते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गार्ड का मोबाइल छीन लिया और हथियार दिखाकर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद गार्ड को पीसी मशीन के पास ही बंधक बना दिया गया। इसी दौरान कुछ अपराधी मशीन से बैटरियां खोलने में जुट गए, जबकि अन्य आसपास निगरानी करते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह खुद को मुक्त कराने के बाद गार्ड ने घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.