धनबाद, जून 4 -- बासुदेवपुर कोलियरी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने माइंस में ब्लास्टिंग कार्य में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों की चोरी कर ली। घटना के बाद कोलियरी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरी हुए उपकरण सुरक्षा कारणों से आवासीय कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर के स्टोर रूम में रखे गए थे। अपराधियों ने स्टोर रूम का ताला आरी ब्लेड से काटकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह ताला टूटा और सामान गायब मिलने पर चोरी का खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक चोरी हुए उपकरण खदान में ब्लास्टिंग कार्य से जुड़े थे और उनकी कीमत भी काफी अधिक है। संवेदनशील उपकरणों की चोरी को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। घ...