दुमका, अगस्त 25 -- हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत गांव के समीप सोमवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवीर गांव निवासी संतोष महतो (38) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष महतो अपने साथी के साथ बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़ेत गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हंसडीहा थाना को दी। यह भी पढ़ें- Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर ...