बासुकीनाथ शिवगंगा में बनेगा मॉडल शेड, श्रद्धालुओं और व्यवसायियों को मिलेगा सीधा लाभ
दुमका, जून 14 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। बासुकीनाथ धाम स्थित पवित्र शिवगंगा सरोवर के दक्षिणी और पश्चिमी भाग में अत्याधुनिक मॉडल शेड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
शेड का विवरण बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी के प्रस्ताव पर विभाग ने भी जल्द काम शुरू करने की सहमति जता दी है। नगर अध्यक्ष वीणा देवी ने बताया कि शिवगंगा के दक्षिणी दिशा में 120 फीट लंबा, 21 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा दो मंजिला शेड बनाया जाएगा। इसमें स्टील की रेलिंग और दो सीढ़ियों का प्रावधान होगा। निचला तल: फूल, बेलपत्र, प्रसादी विक्रेता, पांडा, पुरोहित, नाई और स्थानीय दुकानदारों को व्यवस्थित दुकानें मिलेंगी। ऊपरी मंजिल: दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था होगी। यहां उपरी मंजिल पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा सकेगा। नगर अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.