दुमका, अप्रैल 4 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा सरोवर की सीढ़ियों पर शुक्रवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। घटना को लेकर आसपास खड़े यात्री ने बताया कि संभवतः महिला यहां पूजन करने के लिए आई थी। इस दौरान हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। महिला के बैग में कुछ कपड़े व प्रसाद सामग्री थी, महिला के पास से कोई भी ऐसा कागज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए।घटना की जानकारी मिलने पर शिवगंगा तट पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की। इधर घटना की जानकारी मिलने पर जरमुंडी डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार पांडेय, विकास पाठक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.