दुमका, मार्च 17 -- बासुकीनाथ में सोम प्रदोष तिथि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जरमुंडी, प्रतिनिधि।बाबा बासुकीनाथ मंदिर में सोमवार को प्रदोष तिथि के उपलक्ष्य पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। चैत्र मास के कृष्णपक्ष की द्वादशी उपरांत त्र्योदशी तिथि के उपलक्ष्य पर सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने के लिए दिनभर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न स्थानों से बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे, श्रद्धालुओं ने बाबा-बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि और परिजनों के लिए अभीष्ट की कामना की। श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न करवाए। श्रद्धालु तड़के सुबह अच्छी तादाद में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।सोमवार को दिन चढ़ने के साथ भीड़ में भी इजाफा होती गई। प्रदोष तिथि को लेकर संध्याकाल के समय भगव...