दुमका, जून 2 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवारी को लेकर करीब 45 हजार भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सोमवार को देश के विभिन्न स्थानों से बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने बाबा बासुकीनाथ की स्पर्श पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। पुरूषोत्तम मास की सोमवारी पर बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल, यूपी, दिल्ली आदि विभिन्न राज्यों से आए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भक्तों ने यहां अपनी मनौतियां पूर्ण होने पर श्रृंगार पूजन, रुद्राष्टाध्यायी अभिषेक पाठ, गठबंधन, ध्वजारोहण,शांतिपूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। सोमवार को अहले सुबह निर्धारित समय पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर खुलने पर भगवान नागेश की नियमानुसार ...