बासुकीनाथ में सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 45 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना
दुमका, मई 11 -- बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि के उपलक्ष्य पर सोमवार को लेकर करीब 45 हजार भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। यहां बता दें बांग्ला सौर मास के अनुसार महीने की यह अंतिम सोमवारी भी थी, जिसको लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में फौजदारी बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे थे। बताते चलें कि बासुकीनाथ प्रक्षेत्र में अधिकांश धर्मावलंबी सौर मास को ही मान्यता देते हैं। सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों ने बाबा बासुकीनाथ का पूजन किया। शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक व पूजा अनुष्ठान आदि संपन्न करवाया। चान्द्र ज्येष्ठ मास के कृष्ण की चतुर्थी के उपलक्ष्य पर सोमवार को बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, यूपी, दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.