दुमका, मार्च 9 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। विश्व कल्याणार्थ व समाज में सुख शांति व समृद्धि के लिए बासुकीनाथ फुलधारिया टोला स्थित मैदान में आयोजित शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ व रामकथा में दूसरे दिन रविवार को भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में अग्नि प्रज्जवलित की गयी। बनारस से पहुंचे अरनी मंथन यज्ञाचार्य हरेंद्र शास्त्री महाराज, उनके सहयोगी पियूष द्विवेदी, कथा व्यास अजय पांडेय, यज्ञ व्यवस्थापक लाल बाबा, धर्मेंद्र पाण्डेय के उपस्थिति में अरनी मंथन में लकड़ी से लकड़ी रगड़कर अग्नि प्रज्वलित किया गया, जो शिव शक्ति यज्ञ की विशेषता है। काशी विश्वनाथ से पहुंचे कथा वाचक अजय पांडेय द्वारा कथा में सती मोह पार्वती माता के जन्म की कथा बतायी गयी। कथावाचक ने बताया कि सती के देह त्यागने के बाद, भगवान शिव शोक में थे। हिमालयराज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.