दुमका, फरवरी 16 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम की पावन नगरी में रविवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि पर रविवार को बासुकीनाथ में देर शाम तक करीब 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अभीष्ट कामना कर परिवार की खुशहाली समृद्धि मांगी। इस दौरान दर्शनीया से नंदी चौक और सरडीहा, बेलगुमा से लेकर बासुकीनाथ बस स्टैंड, शिवगंगा से लेकर मंदिर परिसर एवं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का हर गली, मोहल्ला भीड़ से भरा नजर आया। महाशिवरात्रि पर बासुकीनाथ मंदिर परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा की बयार सी बह रही थी। चहुंओर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। महाशिवरात्रि पर रविवार की सुबह मंदिर प्रभारी कुंदन भगत, जरमुंडी एसडीपीओ अमित कच्छप, जरमुंडी डीएसपी सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल के नेतृत्व में गर्भगृह के कपाट सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.