दुमका, अप्रैल 6 -- फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ धाम में सोमवार को 45 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान नागेश की स्पर्श पूजा कर सुख समृद्धि और अभीष्ट की कामनाएं की। प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में बैशाख मास की कृष्ण चतुर्थी तिथि और सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को लेकर तड़के सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु निरंतर जुटे रहे। बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बासुकीनाथ मंदिर तड़के तीन बजे भोर खोला गया। इसके बाद मंदिर की साफ सफाई होने पर ब्रह्म मुहूर्त में ही भगवान नागेश की षोडशोपचार विधि से प्रातःकालीन पूजा सरकारी पुरोहित द्वारा संपन्न हुई। प्रभात कालीन पूजा के बाद बाबा बासुकीनाथ मंदिर का गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा और जलाभिषेक करना प्रारंभ किया। ब्रह्ममुहूर्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.