दुमका, फरवरी 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ धाम में सोमवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्मय भगवान नागेश की स्पर्श पूजा कर सुख समृद्धि और अभीष्ट की कामनाएं की। प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवारी को लेकर तड़के सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु दिनभर जुटे रहे। बासुकीनाथ मंदिर तड़के तीन बजे भोर को खोला गया। इसके बाद मंदिर की साफ सफाई होने पर ब्रह्म मुहूर्त में ही भगवान नागेश की षोडशोपचार विधि से प्रातः काल की सरकारी पूजा संपन्न हुई। प्रभात पूजा के बाद बाबा बासुकीनाथ मंदिर का गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा और जलाभिषेक करना प्रारंभ किया। भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही। सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.