बासुकीनाथ में पद्मिनी एकादशी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 45 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना
दुमका, मई 28 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। अधिक ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पद्मिनी (कमला) एकादशी तिथि पर बासुकीनाथ मंदिर में फौजदारी बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुरुषोत्तम मास के इस विशेष तिथि पर करीब 45000 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से सुख समृद्धि और अभीष्ट की कामनाएं की। पुरूषोत्तम मास के कमला (पद्मिनी) एकादशी पर बुधवार को देश के अलग-अलग विभिन्न प्रांतों से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए शिव भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। पद्मिनी एकादशी के पुण्यतिथि को लेकर दिनभर श्रद्धालु शिव भक्त दिन भर बासुकीनाथ मंदिर पहुंचते रहे। अपराह्न 5:00 बजे भोलेनाथ की दिवाकालीन विश्राम पूजा होने तक करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तमी कमला एकादशी पर मंदिरों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.