दुमका, मई 16 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बासुकीनाथ शाखा के सामने एक नए सीएससी जीआरजी बैंक बीसी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस नए केंद्र के खुलने से अब स्थानीय ग्रामीणों को बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं के लिए अलग-अलग नहीं भटकना पड़ेगा, बल्कि दोनों सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। केंद्र का आधिकारिक उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, बासुकीनाथ शाखा की प्रबंधक अंजलि कुमारी एवं सीएससी जिला प्रबंधक शुभम कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में केंद्र की वीएलई रूपा कुमारी ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। शाखा प्रबंधक अंजलि कुमारी ने इस साकारात्मक पहल की सराहना करते ...