दुमका, अगस्त 5 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के छठे दिन मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में 95685 कांवरियों ने भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक कर मन की मुरादें मांगीं। मासव्यापी श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया शिवभक्तों का आगमन निरंतर जारी है। श्रावण कृष्ण षष्ठी तिथि के उपलक्ष्य पर मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ धाम कांवरियों से पटा नजर आया। बासुकीनाथ मेला क्षेत्र के विभिन्न पथों में दिनभर व्यापक चहल पहल दिखाई दी।

बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा श्रावण कृष्ण षष्ठी के उपलक्ष्य पर शनिवार को 2:45 बजे पूर्वाह्न पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर खुलने पर पहले साफ सफाई हुई। इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में ही गर्भगृह में भगवान नागेश की प्रभातकालीन सरकारी पुरोहित पूजा संपन्न हुई। भगवान नागेश की षोडशोपचार पूजा के बाद पूर्वाह्न 3:30 बजे ...