दुमका, जून 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में गुरुवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी और गुरू-पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग पर गुरुवार को करीब 45 हजार भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में फौजदारी बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे थे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों ने बाबा बासुकीनाथ का पूजन किया। शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक व पूजा अनुष्ठान आदि संपन्न करवाए। ज्येष्ठ मास के शुक्ल चतुर्थी के उपलक्ष्य पर गुरुवार को बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, यूपी, दिल्ली आदि विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों का तांता दिन भर लगा रहा। श्रद्धालु भक्तों ने यहां अपनी मनौतियां पूर्ण होने पर बच्चों का चूड़ाकरण मुंडन...