दुमका, फरवरी 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देशानुसार मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बासुकीनाथ नगर पंचायत प्रशासक के नेतृत्व में बासुकीनाथ नागनाथ चौक, शिवगंगा तट, मंदिर मार्ग व मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मंदिर व शिवगंगा जानेवाले सभी मार्ग पर से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क के बीच दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी गई। पदाधिकारियों के अगुवाई में नगर पंचायत के कर्मी व जरमुंडी पुलिस बल के साथ बासुकीनाथ में अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान सख्तीपूर्वक चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से बासुकीनाथ में सड़क किनारे दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है। इस अभियान में पानी टंकी, शिवगंगा रोड, सब्जी बाजार, बेलगुमा रोड, नगर पंचायत रोड एवं अन्य स्थलों पर सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.