दुमका, अप्रैल 6 -- बाबा बासुकीनाथ मंदिर परिसर में श्री श्याम सेवा मंडल के बैनर तले 11 वां खाटू श्याम दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। इस मौके पर श्री खाटू श्याम के संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए और नृत्य किया। इस मौके पर खाटू श्याम की ज्योत एवं भंडारे का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम से पूर्व श्याम खाटू का अलौकिक श्रृंगार, श्याम भोग, छप्पन भोग व अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। आयोजकों द्वारा बाबा खाटू श्याम का फूलों से भव्य दरबार सजाया गया साथ ही बाबा का अलौकिक श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाबा बासुकीनाथ श्री श्याम सेवा मंडल, बासुकीनाथ धाम के सदस्य सह बासुकीनाथ के युवा पुरोहित ऋषिकेश पांडेय, संजय अग्रवाल, अशोक अ...