दुमका, अगस्त 10 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव को अधिक भव्य, मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए दुमका जिला प्रशासन एक अनोखी पहल करने जा रहा है। इस वर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय आम लोगों के मनोरंजन के लिए एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन इस आधुनिक शो को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक इस अद्भुत हवाई प्रदर्शन की शुरुआत 10 अगस्त को पवित्र बासुकीनाथ धाम से होगी। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर दुमका के ए टीम ग्राउंड से इस शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस शो के दौरान अत्याधुनिक ड्रोन हवा में तैरते हुए विभिन्न प्रकार की धार्मिक, सांस्कृतिक और मनमोहक आकृतियां बनाएंगे। रात के अंधेरे में आसमान में बिखरती इन रंग-बि...