देवघर, जून 27 -- देवघर, कार्यालय संवाददाता। आगामी श्रावण मेला 2026 को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-114-ए के बासुकीनाथ-देवघर खंड पर यात्री सुविधाओं व सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। एनएचएआई की ओर से कहा गया है कि इसी क्रम में बासुकीनाथ से देवघर तक 45.159 किलोमीटर लंबी फोर-लेन परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं व आम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। श्रावण मास के दौरान सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल आने वाले लाखों कांवरिए बाबा वैद्यनाथधाम व बासुकीनाथ मंदिर तक पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परियोजना अंतर्गत 36.044 किलोमीटर लंबा व 3.5 मीटर चौड़ा समर्पित कांवरिया पथ विकसित किया जा...