दुमका, जून 22 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ धाम में स्थित शिवगंगा की सफाई के लिए सरोवर को पूरी तरह सुखाए जाने पर पाताल कुंड में श्रद्धालुओं को पाताल बाबा के दुर्लभ दर्शन हुए। इस वर्ष श्रद्धालुओं को विगत 10 जून, बुधवार को पाताल बाबा के दर्शन हुए थे।

पाताल कुंड में जल भरने की प्रक्रिया जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 जून शनिवार को पुरोहितों की मौजूदगी में पाताल कुंड में चार-पांच टेंकरों से जल भरा गया। इस तरह पाताल कुंड जलमग्न हुआ और पाताल बाबा, एकबार फिर जल में समाधिस्थ हो गए। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है। जब शिवगंगा में पाताल बाबा के कुंड को टेंकर के जल से भरा गया है। इससे पूर्व के वर्षों में शिवगंगा की सफाई के बाद बारिश होने पर स्वतः कुंड में जल भरता रहा है।

श्रद्धालुओं की उपस्थिति बहरहाल प्रशासन के निर्देश पर शिवगंगा का पाताल क...