बस्ती, मार्च 13 -- सांऊघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-गोरखपुर हाईव पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र स्थित एक ढाबे पर बुधवार की देर रात खाना खाने के दौरान विवाद हो गया। ग्राहक ने बासी खाना परोसने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर ग्राहक व ढाबा संचालक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शान्तिभंग की आशंका में ढाबा संचालक विकास गुप्ता व भोलानाथ गुप्ता का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। गौर थानाक्षेत्र के सोनौलिया निवासी अमित श्रीवास्तव व डुहवा निवासी मनोज सिंह बुधवार को बस्ती शहर आए थे। बुधवार की रात्रि हाइवे पर स्थित एक ढाबा पर खाना खाने पहुंचे। यहां आर्डर देने के बाद खाना पहुंचा तो बासी खाना परोसे जाने का आरोप...