रामगढ़, अप्रैल 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल पुलिस ने बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल साईं रेसिडेंसी (द रॉयल फिस्ट रेस्टुरेंट) में छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया है। बासल पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर 11 अप्रैल की रात करीब साढ़े 8 बजे होटल साईं रेसिडेंसी में छापा मारा गया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर होटल संचालक व उनके पुत्र समेत कई स्टॉफ फरार हो गए। मामले में होटल मालिक राजेश साव व उनके पुत्र संजू साव और विशाल साव को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी कैलाश कुमार के अनुसार छापेमारी के दौरान विशाल साव ने भागने के क्रम में उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया और उनकी घड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने होटल के स्टाफ संतोष रजक को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर फ्रिज और अलमारी से अवैध शराब बरामद की। पुलिस के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.