रामगढ़, मार्च 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र में एक झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी पहुंच गया है। यह वही हाथी बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पहले रांची के हटिया के रिहायशी इलाके में भी घूमता हुआ देखा गया था। हाथी के क्षेत्र में पहुंचने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। पतरातू वन क्षेत्र के रेंजर राकेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को हाथी बासल के गेगदा क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने के लिए विशेष टीम को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि झुंड से बिछड़े हाथी को वापस उसके कॉरिडोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हाथी घाघरा ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद है। वन विभाग की ओर से आसपास के ग्रामीणों को इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.