बासमती में भागवत कथा शुरू, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
पाकुड़, मई 3 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बासमती गांव स्थित सड़क टोला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शनिवार शाम को भव्य कलश यात्रा के बाद मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा क्षेत्र शंखध्वनि और जयकारों से गूंज उठा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन को असीम शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे धार्मिक आयोजन मनुष्य को तनाव से दूर रखते हैं और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कथा के सार को अपने जीवन में उतारने की अपील की।
कथा का महत्व वृंदावन से आए विद्वान कथा वाचक आचार्य गौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.