कन्नौज, सितम्बर 3 -- कन्नौज। बासमती चावल की गुणवत्ता बनाए रखने और विदेशों में निर्यात के दौरान सैंपल फेल होने से बचाने के लिए बासमती धान में 11 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। किसानों के साथ ही कीटनाशक विक्रेताओं को भी इन दवाओं की बिक्री और खरीद से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बासमती धान की फसल में इनका इस्तेमाल करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोक लगाए गए कीटनाशकों में ट्राइसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरपाइरीफॉस, थायमेथोक्साम, प्रोपिकोनाजोल, प्रोफेनोफॉस, थायोफेनेट मिथाइल, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेन्डाजिम और मैंकोजेब शामिल हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन कीटनाशकों का बासमती धान में किसी भी स्थिति में प्रयोग न किया जाए। यह भी पढ़ें- Ka...