लखनऊ, अप्रैल 14 -- राजधानी के फुटकर बाजार में चावल की कीमतों में अचानक आए उछाल ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले 20 दिनों के भीतर बासमती चावल की कीमतों में 10 रुपये प्रति किलो की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि सांभा, मंसूरी चावल पांच रुपये और शक्कर चीनी चावल के दाम तीन रुपये किलो की तेजी आई है। वहीं रिफाइंड ऑयल 750 ग्राम का पैकेट 145 रुपये से बढ़कर 150 रुपये हो गया है। हालांकि सरसो तेल में पांच रुपये की राहत मिली है। फुटकर बाजार में एक लीटर पैक 170 रुपये से गिरकर 165 रुपये हो गया है। पांडेयगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 20 दिन पहले बासमती चावल 85 रुपये प्रतिकिलो था, लेकिन अब 95 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा सांभा और मंसूरी चावल 35 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। वहीं शक्कर चीनी चावल 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.