बासमती चावल में रसायन दवा लगने से घटी मांग, 11 दवाओं पर लगाई रोक
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- बासमती चावल के प्रमुख उत्पादक जिले के किसानों और कीटनाशक कारोबारियों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश सरकार ने बासमती की गुणवत्ता बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय चावल की साख बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुलंदशहर सहित 30 प्रमुख बासमती उत्पादक जिलों में 11 चुनिंदा कीटनाशकों और रसायनों की बिक्री, वितरण और बासमती धान में इनके प्रयोग पर एक अगस्त से 60 दिनों के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृषि रक्षा विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार इन रसायनों को बासमती की फसल के लिए बेचता पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीपीओ अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि शासन से इसके लिए आदेश जारी हुए हैं, ऐसे में दवाओं की बिक्री पर तत्काल भाप से रोक लगा दी है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.