बासमती की खुशबू पर 'रसायनों' का पहरा, 11 कीटनाशकों पर 60 दिन की रोक
संभल, सितम्बर 4 -- संभल। बासमती चावल की खुशबू और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। बासमती धान की फसल में इस्तेमाल होने वाले 11 कीटनाशकों और रसायनों की बिक्री व उपयोग पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध एक अगस्त से प्रदेश के 30 बासमती उत्पादक जिलों में प्रभावी है, जिसमें संभल भी शामिल है। शासन की ओर से यह कार्रवाई बासमती चावल में कीटनाशकों के रासायनिक अवशेष बढ़ने की शिकायतों और निर्यात की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए की गई है। बासमती चावल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान है। यह भी पढ़ें- बासमती धान में 11 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी ऐसे में धान की फसल में प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल पर रोक लगाकर इसकी गुणवत्ता और निर्यात की साख को बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।दुकानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.