पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पीलीभीत। देश के साथ ही दुनिया में अब बासमती चावल का मान बढ़ेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर टांडा विजैसी में मंजूर बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन (बीईडीएफ) के वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म का शिलान्यास बुधवार को हो गया। वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व उप्र सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से तकनीकी रूप में बटन दबाकर शिलान्यास (आधारशिला) किया। बरखेड़ा विधानसभा को मिली इस सौगात पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने आभार जताया। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि टांडा विजैस...