मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- सकरा। नवलपुर मिश्रौलिया गांव में शनिवार को बिहार विकास संघर्ष समिति के तत्वाधान में एक बैठक हुई। समिति के संयोजक राजा राम ने कहा कि करीब 50 महादलित परिवार वर्षों से जिस भूमि पर बसे हैं, उस जमीन का आजतक बासगीत पर्चा नहीं मिला है। शीघ्र बासगीत पर्चा नहीं मिला तो आंदोलन होगा। भाकपा माले के जिला सचिव उदय चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का घर पर बुलडोजर चला रही है। यह अन्याय पूर्ण कार्रवाई है। बैठक में पूर्व मुखिया मनोज बैठा, बृजमोहन ठाकुर, राजेश राम, साबिर हुसैन, रामअवतार राम, मनीष कुमार, मंजू देवी, चिंता देवी, सुमित्रा देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, माला कुमारी, रेखा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.