बासइकर्स गैंग ने राहुल नगर में महिला के गले से चेन झपटी
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा थाने के राहुल नगर गली नंबर दो में बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक कर्मी विनीता ठाकुर के गले से चेन झपट ली। घटना रविवार की देर शाम 6:48 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष पश्चिम हरिमोहन चौधरी के घर के पीछे की है। विनीता ठाकुर अपने दरवाजे पर खड़ी होकर पड़ोसी से बात कर रही थी। बाइक सवार दो बदमाश आए और उनको देखते हुए आगे बढ़ गए। फिर बाइक घुमाकर लौटे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन झपट ली। उन्होंने शोर मचाया और पीछे दौड़ी, लेकिन बदमाश बाइक से चांदनी चौक की ओर फरार हो गए। घटना की शिकायत ब्रह्मपुरा थाने में विनीता ठाकुर ने की है。 यह भी पढ़ें- मिठनपुरा में महिला के गले से छीनी आर्टिफिशियल चेनपुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने राहुल नगर मोहल्ला में पहुंचकर छानबीन की। इलाके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.