हजारीबाग, मार्च 10 -- प्रतिनिधि, कटकमसांडी। प्रखंड के बहिमर गांव में बासंती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनंजय पांडेय ने की।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बासंती दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।बैठक में देवनारायण सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि मिथलेश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।धनंजय पांडेय को सचिव और लखन यादव को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं विजय राणा को कोषाध्यक्ष और प्रकाश विश्वकर्मा दिलीप राम को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।इसके अलावा नरेश मेहता, चेतलाल यादव और मनोज राम को महामंत्री और अंकित सिंह को मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष बासंती दु...