उरई, मार्च 16 -- कुठौंद। बकाया वसूली को वसूलने के लिए बिजली विभाग ने बावली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बकायदारो के 48 कनेक्शन काटे गए कनेक्शन मै लगभग 5लाख पचास हजार की शेष वसूली है उसे जमा करने के लिए कहा गया। टीम ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया और बकाया जमा करने के लिए जागरूक किया। एसडीओ निखिल जिंदल ने बताया कि सभी उपभोक्ता शासन की योजना का लाभ उठाएं और समय से अपना बिजली बकाया जमा करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। कैंप में जेई केके शर्मा के नेतृत्व में लाइनमैन रोहित मिश्रा, सोनू शर्मा, प्रदीप कुमार, बलवीर सिंह, कमलाकांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.