सोनभद्र, मार्च 20 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में शुक्रवार दोपहर बावली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह बावली के किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से बावली में गिरकर गहरे पानी में डूब गया। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव निवासी भोलेनाथ ने बताया कि उनका भतीजा तीन वर्षीय आयुष कुमार पुत्र बच्चाराम शुक्रवार की दोपहर घर के पास स्थित बावली के किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे बावली में गिर गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक वह बावली के गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसे बावली से बाहर निकाला। जब तक उसे बावली से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.