बावर्ची के बाद जया बच्चन ने क्यों कभी नहीं किया राजेश खन्ना के साथ काम? अमिताभ बच्चन से जुड़ी है वजह
नई दिल्ली, जून 4 -- राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की आनंद शायद ही कोई भूल सकता है। दोनों एक्टर्स को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, राजेश खन्ना ने जब आनंद में काम किया था, तब वो एक सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं, अमिताभ बच्चन उस वक्त स्ट्रगल कर रहे थे। राजेश खन्ना अमिताभ को स्ट्रगलिंग एक्टर के तौर पर ही देखते थे। यही वजह थी कि जब जया बच्चन राजेश खन्ना के साथ बावर्ची पर काम कर रही थीं, तब राजेश खन्ना जया से कहते थे कि वो अमिताभ के साथ क्यों घूमती हैं। राजेश खन्ना ने एक बार बावर्ची के सेट पर अमिताभ बच्चन को नजरअंदाज कर दिया था। इस हरकत से नाराज जया बच्चन ने कहा था कि वो दोबारा कभी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी।जया को अमिताभ के साथ घूमने को मना करते थे राजेश खन्ना बावर्ची की शूटिंग के वक्त जया बच्चन (तब जया भादुड़ी) अमिताभ बच्चन को डेट कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.