हापुड़, मार्च 18 -- हाफिजपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर व मोरपुर स्थित मकानों में कुछ दिन पहले हुई दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बावरिया गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी व चोरी करने का उपकरण भी बरामद किया है। इसके साथ ही आरोपी ने थाना पिलखुवा व बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं को भी करना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि घरों में चोरी करने वाले बावरिया गिरोह के एक सदस्य ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास से कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक संदिग्ध स्कूटी पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लग...