हरदोई, मई 10 -- बावन, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र में बावन मुख्य गांव है। बिजलीं की समस्या से यहां के लोग काफी परेशान है। 24 घंटे में मात्र 4 से 6 घण्टे ही बिजलीं आती है। बावन से हरदोई की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, लेकिन अफ़सरो की मनमानी के चलते यहां की बिजली हरदोई से नहीं जोड़ी जाती है। बावन में बिजलीं श्रीमउ से आती है। लंबी लाइन की बजह बिजलीं रोजाना खराब रहती है। बावन में लोकल फाल्ट की समस्या सबसे अधिक है। बावन समेत लगभग 150 गांव की बिजली 45 किलोमीटर दूर श्रीमऊ से आ रही है। 45 किलोमीटर की लंबी लाइन होने की वजह से आए दिन बिजली खराब रहती है। लो-वोल्टेज की समस्या भी रहती है। कभी लोकल फाल्ट हो जाता है तो कभी 11 हजार की लाइन में फाल्ट आ जाता है। जिस कारण काफी दिक्कत रहती है। 45 किलोमीटर की दूरी में सैकड़ो खम्बे रास्ते मे पड़ते है कभी कभी तो ...