अयोध्या, जून 12 -- अयोध्या, संवाददाता। ज्येष्ठ पुरुषोत्तम एकादशी के पर्व पर गुरुवार को बावन मंदिर, स्वर्गद्वार में भव्य फूल-बंगला झांकी सजाई गई। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह से लेकर पूरे परिसर को भांति-भांति के सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। फूल-बंगले में बावन जी सरकार विराज रहे थे। झांकी की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्पों की सुगंध श्रद्धालुओं को अपनी आकर्षित करती रही। भक्तगण सुंदर और मनोरम फूल-बंगला झांकी का दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बावन मंदिर पीठाधीश्वर महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज बताया कि पूर्वाचार्यों की इस परम्परा का पालन हर वर्ष किया जाता है। यह भी पढ़ें- श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान जन्मोत्स...