बावनी इमली परिसर में हुआ योगाभ्यास
फतेहपुर, जून 21 -- बिंदकी। कस्बा समेत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर योग किया गया। खजुहा मार्ग स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनुलोम विलोम कपालभाति भ्रामरी ताड़ासन तथा त्रिकोणासन सहित तमाम योग किए गए। यहां पालिका चेयरमैन राधा साहू, ईओ चंद्र कृष्ण पांडे जेई आराधना, आरआई रविंद्र सोनकर, प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, पतंजलि योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य बलराम सिंह, लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, आदर्श चौहान, अनूप अग्रवाल, नम्रता, संगीता तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में योग दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.