रुद्रपुर, मई 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में एक दिवसीय बाल हृदय रोग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नारायणा हॉस्पिटल, गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता व डीईआईसी रुद्रपुर की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुधा मिश्रा ने बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप का आयोजन एसीएमओ/एनएचएम डॉ. डीपी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कैंप में उपस्थित बच्चों व उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं व उपचार संबंधी जानकारी विस्तार से दी। कैंप में कुल 20 बच्चों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। हृदय रोग विशेषज्ञ ने पांच बच्चों का विशे...