सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। बाल हृदय योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज और जांच के उद्देश्य से शनिवार को डीईआईसी सहरसा से तीन एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को पटना भेजा गया। ये बच्चे 05 अप्रैल को पीएमसीएच स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में आयोजित विशेष इको जांच शिविर में भाग लेंगे। इस विशेष शिविर का आयोजन श्रीसत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की हृदय संबंधी जांच की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान कर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत चयनित बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षित रूप से पटना भेजा गया। अभिभावकों में इस पहल को लेकर खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.