खगडि़या, सितम्बर 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बाल हृदय योजना से बच्चों को हृदय में छेद के सर्जरी के बाद फॉलोअप के लिए मंगलवार को पटना रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पूर्व में आरबीएसके योजना के तहत बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराया गया था। जांच में हृदय में छेद की जानकारी मिलने के बाद विभाग द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन कराया गया।मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में फॉलो-अप जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु भेजा गया। बताया जा रहा है कि इस फॉलो-अप का उद्देश्य सर्जरी के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच, हृदय की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक आगे की चिकित्सा संबंधी सलाह प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...